काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता

-2026

काशी भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है। काशी अपने गौरवशाली इतिहास, साहित्य, कला, संस्कृति, मंदिर, घाट, हस्तकला, विभिन्न त्योहारों एवं अन्य कई विषयों के कारण प्रसिद्ध है। काशी में धार्मिक गतिविधियों के चलते पर्यटकों की संख्या अपार वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में मा० प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से “काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता – 2026” का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि काशी के नागरिकों को काशी के पर्यटन की जानकारी बेहतर हो और टूरिस्ट गाइड के रुप में उन्हें विकसित किया जाय ।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म

प्रस्तावित थीम

काशी के घाट

श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर

सारनाथ

काशी का इतिहास

काशी के त्यौहार

काशी के हैन्डीक्राफ्ट

काशी एवं धर्म

काशी के संत (कबीर, तुलसीदास, रविदास आदि)

काशी एवं संगीत

काशी के खानपान ।

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता

-2026

“काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2026″ दो आयु कैटेगरी में आयोजित की जायेगी क्रमशः 14-18 आयुवर्ग और 18 वर्ष से अधिक, जिसमें वाराणसी लोक सभा क्षेत्र (तीनों विकास खंड काशीविद्यापीठ, आराजीलाइन्स, सेवापुरी एवं नगर निगम के समस्त पांच जोन) के उपरोक्त आयुवर्ग के समस्त सम्मानित नागरिक प्रतिभाग कर सकेगें ।
 
* प्रतियोगिता मुख्य रूप से निम्न 10 थीम पर आयोजित की तायेगी – 
1-  काशी के घाट
2- श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर
3- सारनाथ
4- काशी का इतिहास
5- काशी के त्यौहार
6- काशी के हैन्डीक्राफ्ट
7- काशी एवं धर्म
8- काशी के संत (कबीर, तुलसीदास, रविदास आदि)
9- काशी एवं संगीत
10- काशी के खानपान ।
 
* प्रतियोगिता तीन इवेन्ट्स में आयोजित की जायेगी- 
1- डेक्लेमेशन एवं प्रजेन्टेशन
2- निबन्ध
3- इन्स्टाग्राम पर रील मेकिंग 
 
डेक्लेमेशन एवं प्रजेन्टेशन:- प्रथम चरण विकास खण्ड एवं जोन स्तर पर दिनांक 16 से 17 जुलाई 2026 को आयोजित की जायेगी, जिसमें 14-18 आयु वर्ग की प्रतियोगिता 16 जुलाई 2026 को तथा 18 से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता 17 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को संबन्धित थीम पर आधारित प्रजेन्टेशन हेतु अधिकतम 3 मिनट दिया जायेगा। प्रतियोगिता कुल 50 अंकों की होगी।
 
निबन्धः–प्रथम चरण विकास खण्ड एवं जोन स्तर पर दिनांक 16 से 17 जुलाई 2026 को आयोजित की जायेगी, जिसमें 14-18 आयु वर्ग की प्रतियोगिता 16 जुलाई 2026 को तथा 18 से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता 17 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में संबन्धित 10 थीम में से किसी एक थीम पर 250 शब्द का निबन्ध निर्धारित समय 60 मिनट में लिखना होगा।
 
रील मेकिंगः– सभी प्रतिभागी दिनांक 16 से 17 जुलाई 2026 तक अपनी रील संबन्धित थीम का नाम लिखकर इन्स्टाग्राम @varanasismartcity को टैग कर रील अपलोड करनी होगी ।
 
प्रत्येक ज़ोन व विकास खंड से प्रत्येक थीम व प्रत्येक आयुवर्ग से विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय जिला स्तर की फाइनल प्रतियोगिता में भाग करेंगे। 
14–18 आयु वर्ग की समस्त इवेंट्स एवं थीम के जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 23 जुलाई 2026 को तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त इवेंट्स एवं समस्त थीम के जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। 
 
जनपद स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन स्थल की सूचना वेबसाइट, दूरभाष के माध्यम से विकास खंड स्तर के विजेताओं को दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन

: कार्यक्रम के उद्देश्य :

हम समस्त काशीवासियों से सविनय अनुरोध करते हैं कि इस अनोखी व अतिमहत्वपूर्ण प्रतियोगिता (काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026) में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करें और हमारे गौरवशाली प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली संसदीय क्षेत्र काशी के इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाएं | धन्यवाद

महत्वपूर्ण लिंक

रजिस्ट्रेशन

आयोजन स्थल